नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारतीय फील्डर ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को ऐसा उकसाया कि उसे आउट होकर पवेलियन ही लौटना पड़ गया। यहां तक कि आईपीएल तक बात पहुंच गई थी। ये मामला श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल से जुड़ा है। इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन डिकवेला बैटिंग करने आए तो यशस्वी उनके पास फील्डिंग कर रहे थे। यशस्वी ने शुरुआत से ही डिकवेला को छक्का जड़ने के लिए उकसाना शुरू कर दिया था और इस जाल में वे फंस भी गए। दरअसल, निरोशन डिकवेला संभलकर खेलना चाह रहे थे, क्योंकि वह अपनी टीम के लिए मैच को बचाना चाहते थे। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने उन्हें ऐसा उकसाया कि वे बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। दोनों के बीच की अगर बातचीत पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि बात आईपीएल तक भी पहुंच गई थी, जिसमें ...