नई दिल्ली, जून 15 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन हो रहा है। भारत ने हाल ही में धर्मशाला में अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से शिकस्त दी, जो बारिश से प्रभावित रहा। दूसरा मैच अब बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लखनऊ वनडे से पहले यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह टीममेट नीतीश कुमार रेड्डी को 'डांटते' हुए नजर आए। उन्होंने 'डांट' मजाक में लगाई क्योंकि ऑलराउंडर नीतीश टीम होटल से निकलने में लेट हो गए थे।'10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं' वीडियो में देखा जा सकता है कि यशस्वी कार के पास खड़े हैं और नीतीश का इंतजार कर रहे हैं। नीतीश होटल से मुस्कुराते हुए निकलते हैं। यशस्वी तभी घड़ी की ओर देखकर कहते हैं, ''10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं। टाइम से आ...