नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- भारतीय टीम में सबसे मेहनती खिलाड़ी कौन है? इसका जवाब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। फिटनेस के लिहाज से सबसे मेहनती खिलाड़ी की बात करें तो ज्यादातर लोग विराट कोहली का नाम लेंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल सबसे मेहनती खिलाड़ी लगते हैं। उन्होंने ऐसा मानने के पीछे की वजह भी बताई है। जायसवाल ने आज तक से कहा, 'शुभमन गिल। उनको मैंने हाल में बहुत करीब से देखा है। वह बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और वह अपने रूटीन को लेकर बहुत ही कंसिस्टेंट हैं। वह अपनी फिटनेस, डाइट, स्किल और ट्रेनिंग पर बहुत काम करते हैं। यह अविश्वसनीय है। मैं उन्हें देखने और उनके साथ खेलने का बहुत लुत्फ उठाता हूं। वह एक अद्भुत इंसान हैं।' जायसवाल ने आगे कहा, 'वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ही शानदार ढंग से समझदारी से खेले। हम उनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.