नई दिल्ली, जून 20 -- भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में दमदार शतक लगाया। वह शुरुआती दो मैचों में ज्यादा रन नहीं बटोर सके थे लेकिन तीसरे मैच में रोहित शर्मा के शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। यशस्वी ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए। यशस्वी का वनडे में ये दूसरा शतक है, इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में भारत के लिए दूसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। भारत ने शनिवार को चेन्नई में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से जीती। यशस्वी के अलावा रोहित शर्मा ने 79 रन की दमदार पारी खेली। यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, शमी-मनोज के क्लब में मारी एंट्रीशिखर धवन से आगे निकले यशस्वी जायसवाल यशस्वी जायसवाल ने वनडे में अपनी...