मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- खतौली सोमवार को रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव में हुई पंचायत में यशबीर महाराज ने बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने फुलत मदरसे में हुए धर्मांतरण को लेकर दर्ज हुए केस के बाद दरोगा द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज होकर 25 अगस्त को थाने में तीन दिन का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव का मदरसा एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। पिछले दिनों यशवीर महाराज ने फुलत स्थित मदरसे में हुए धर्मांतरण का मुद्दा जोरों से उठाया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। फुलत स्थित मदरसे के संचालक और उसके बेटों पर थाने में केस भी दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: हिन्दू संगठनों ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन केस दर्ज के बाद पुलिस की करवाई से नाराज होकर यशवीर महाराज ने ...