हमीरपुर, मार्च 7 -- राठ, संवाददाता। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। तीसरी बार यूपीएससी सिविल सर्विस में ऑल इंडिया रैंक 212 के साथ ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र सिंह के पुत्र यशवर्धन सिंह ने यह मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें डॉ. यशवर्धन सिंह का यूपीएससी सिविल सर्विस में आल इंडिया रैंक 212 के साथ चयन हुआ है। यशवर्धन सिंह बुंदेली महाकवि स्व.डॉ.हरगोविंद सिंह के प्रपौत्र हैं। यशवर्धन सिंह ने कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई कस्बे से पूरी कर केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस किया है। पहले भी यशवर्धन सिंह ने दो बार यूपीएससी परीक्षा 728 व 571 रैंक के साथ पास कर चुके हैं। यशवर्धन का पहला चयन एमबीबीएस की इंटर्नशिप के दौरान हुआ था एव...