यशवंत हाउस ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में यशवंत हाउस ने प्रथम और अहिल्या हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में यशवंत हाउस ने प्रथम और मल्हार हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर में अहिल्या हाउस प्रथम और भीमा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में अहिल्या हाउस ने प्रथम और भीमा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 24 मई से एक सप्ताह का विशेष समर कैंप शुरू होगा। यह भी पढ़ें- यशवंत हाउस ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर और प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.