धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने रेल सुविधा, रोजगार, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास जैसे विषयों पर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी। सांसद ने यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल नियमित चलाने तथा इसका मार्ग बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला और तिरुपति होकर करने का मुद्दा उठाया।

रेल सुविधा उन्होंने कहा कि इससे यात्रा की दूरी 2,643 किलोमीटर से घटकर 2,052 किलोमीटर हो सकती है और यात्रियों का 14 घंटे समय बचेगा। रेल मंत्रालय ने उत्तर में बताया कि फरवरी से अप्रैल-2026 के दौरान स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि 2...