जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- जमशेदपुर। यशवंतपुर-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय से अज्ञात अधेड़ पुरुष का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बाद टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर हुई। शौचालय में शव मिलने से स्टेशन ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी दी गई। जीआरपी ने सफाईकर्मियों से शव को कोच के शौचालय से हटवाया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। यात्रा टिकट या अन्य कोई सामान भी नहीं मिला। इससे मृतक के मांगकर जीवन यापन करने वाले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर जीआरपी शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...