प्रयागराज, सितम्बर 26 -- आगासोद स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण प्रयागराज और कानपुर से चलने वाली दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें तीन-तीन दिन निरस्त रहेंगी। प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04149 आगामी 30 सितंबर, सात और 14 अक्तूबर को नहीं चलेगी। वापसी में यशवंतपुर-प्रयागराज ट्रेन संख्या 04150 तीन, 10 और 17 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 01925 भी 30 सितंबर, सात और 14 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वापसी में मदुरै-कानपुर सेंट्रल ट्रेन संख्या 01926 तीन, 10 और 17 अक्तूबर को नहीं चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...