रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिक्षक संघ भवन में रविवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीपी सिंह तथा संचालन दिनेश चौहान ने किया। इस दौरान एनएमओपीएस की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें यशपाल सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ज्योति रावत को जिला सह संयोजक चुना गया। बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम की महत्ता एवं नई पेंशन स्कीम की कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाना आवश्यक है। इस दौरान एनएमओपीएस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव के बाद सत्यपाल को ब्लॉक अध्यक्ष बाजपुर, हरि प्रसाद को जिला संयुक्त मंत...