काशीपुर, मई 3 -- बाजपुर, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रविवार को विधानसभा के कुंडेश्वरी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न ग्राम सभाओं और कॉलोनियों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लगभग चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्गों का शिलान्यास किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने शिवलालपुर डल्लू में 83.32 लाख, दिव्या धाम में 1.31 करोड़, गौरी कुंज फेज-2 में 98.45 लाख, गौरीकुंड फेज-2 में 97.62 लाख, फौजी कॉलोनी में 97.16 लाख तथा हिमालय कॉलोनी में 6.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने किया सात लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया शिलान्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.