पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को यलो अलर्ट के बावजूद धूप चमक उठी। सुबह से ही तेज धूप खिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, आम जनजीवन बेहाल रहा। सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने के कारण किसान खेत में मक्का समेटने में जुट गए। कई किसानों ने मक्का की तैयारी में तेजी कर दी। कई किसान मक्का सुखाने में मुस्तैदी से जुट गए। तपतपाती धूप के कारण किसान धूप में रहकर मक्का सुखाने में डटे रहे। तपतपाती धूप के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज किया। सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में बीते राहत के दिन, पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान और लू चलेगी; आज कहां वज्रपात अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान...