गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर (सैदपुर)। प्रयागराज में आठ अप्रैल से आयोजित दो दिवसीय 24 वी उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन कप मे गौरव प्रजापति ने रजत पदक हासिल कर गाजीपुर का नाम रोशन किया। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डा. रुद्रपाल यादव ने बताया की उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन के आयोजन के प्रथम दिन ही क्योमपुर निवासी एथलीट गौरव प्रजापति ने पांच हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक प्राप्त करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित कुमार राय, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह, माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह सहित अन्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.