यम तीर्थ-सिंदूर वाटिका की भव्यता देख हुए अभिभूत
संभल, मई 26 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। संभल के प्राचीन तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण को देखकर डिप्टी सीएम ने खुशी जताई और नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। दोपहर में उपमुख्यमंत्री सबसे पहले ऐतिहासिक यम तीर्थ पहुंचे। बीते कुछ समय से नगर पालिका द्वारा संभल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में यम तीर्थ को भी नए स्वरूप में विकसित किया गया है। तीर्थ परिसर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल रहा है। डिप्टी सीएम ने पूरे तीर्थ प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.