संवाददाता, जून 14 -- संभल के ऐतिहासिक और पौराणिक यमतीर्थ में शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) के तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन, दिव्य कृष्ण कथा और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर यमतीर्थ परिसर में हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई उपस्थित रहे। इस दौरान भक्ति में सराबोर एसपी कृष्ण बिश्नोई भी झूमते दिखे। 68 तीर्थों और 19 प्राचीन कूपों की पावन नगरी संभल में शनिवार का दिन विशेष महत्व का रहा। माना जा रहा है कि 68 तीर्थों में प्रथम तीर्थ के रूप में यमतीर्थ का आध्यात्मि...