बड़कोट, जुलाई 5 -- यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास शनिवार सुबह भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। मार्ग शाम सात बजे केवल छोटे वाहनों के लिए ही खुल पाया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे यमुनोत्री हाईवे बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों में दिनेश राणा, शैलेंद्र राणा, बलदेव सिंह, जयपाल सिंह, चित्र मोहन सिंह का कहना है कि स्यानाचट्टी में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान किए गए अनियंत्रित कटान के कारण हाईवे लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले की जांच को कमेटी, BKTC को षड्यंत्र की आशंकाजलस्तर बढ़ने से सहमे लोग क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे आपदा प्रभावित स्याना चट्टी के लोगों ...