यमुनोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से यातायात बाधित
देहरादून, जुलाई 20 -- बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी से दुर्बल के बीच तीन-चार स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बड़कोट की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से बोल्डर हटाने एवं मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के कार्य में जुटी हुई है। यात्रियों से मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर प्रतीक्षा करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- कैलास यात्रा पर ब्रेक, 103 सड़कें टूटी; स्कूल बंद... भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.