देहरादून, मई 2 -- बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे में जिला पंचायत उत्तरकाशी ने लाखों रुपये की लागत से स्मार्ट शौचालय बना तो दिया गया है, लेकिन इसे अभी तक संचालित नही किया जा सका है। जबकि चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस स्मार्ट शौचालय के बंद पड़े होने के कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय के संचालित न होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे आए दिन लोगों के बीच नोंक-झोंक की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। खरादी व्यापार मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा सीजन में खरादी कस्बे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है और इन दिनों चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर है। लेकिन यहां पर्याप्त शौचालय व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.