यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डंफर दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल
देहरादून, जुलाई 18 -- नौगांव संवाददाता । शुक्रवार देर रात यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डामटा के समीप ब्योगी डंपिंग जोन से मलवा गिराते समय एक डंपर यूके07CA9222 अनियंत्रित होकर खाई में गिरा जिसमें सवार चालक हुकुमदास पुत्र भज्जू दास उम्र 55वर्षिय निवासी रिखाऊं गोडर को गंभीर चोटें आई।सूचना मिलने पर डामटा पुलिस मौके पर पंहुची और घायल चालक को रात्रि के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पंहुचाया गया जहां उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर भेजा गया। आपदा प्रबंधन और पुलिस की जानकारी के मुताबिक घटना रात दस बजे के आसपास की है और दुर्घटना के मुख्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और लगातार पहाड़ दरकने और पत्थर गिरने का भय बना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.