यमुनोत्री यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री की मौत
देहरादून, मई 30 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गई है। शनिवार को सुबह एक तीर्थ यात्री हरिमोहन (61) पुत्र कल्लाराम निवासी ग्राम सामरसा, दन्तारडा कलां, श्योपुर, मध्य प्रदेश की जानकीचट्टी में अचानक तबियत बिगड़ गई। साथ में आए परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के चिकित्सा अधिकारी ने घटना की सूचना पुलिस चौकी जानकीचट्टी को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा सीजन के इस दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अब तक 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में हृदयाघात, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और ऊंचाई वाले क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.