यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, यात्रा प्रभावित
देहरादून, जुलाई 28 -- बड़कोट। लगातार हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री धाम यात्रा पर मौसम की मार जारी है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 25 से 30 मीटर पैदल मार्ग 2 से 2.5 मीटर तक धंस गया है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्तमान में इस हिस्से से यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यहां शीघ्र ही वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार किया जाएगा। इसके लिए श्रमिक लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा जल्द से जल्द सुचारु कराई जा सके। वहीं दूसरी ओर, लगातार वर्षा के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर बाधित हो गया है। पालीगाड़, सिलाई बैंड, झझर गाड़, जंगलचट्टी, दुर्बिल और बढ़िया क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.