देहरादून, मई 19 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पिछले दो वर्षों से धाम में सुरक्षित स्नान घाटों और सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर यमुना नदी में स्नान करना पड़ रहा है। धाम में यमुना तट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित रूप से खड़े होकर स्नान करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग पत्थरों और बोल्डरों के बीच जोखिम भरे तरीके से यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। वहीं पर्याप्त चेंजिंग रूम नहीं होने से श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं को खुले में कपड़े बदलने जैसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कूड़े-कचरे की समस्या इसके अलावा यमुना नदी तट पर फैला कूड़ा-कचरा भी गंभीर चिंता क...