देहरादून, अप्रैल 23 -- बड़कोट। तेलंगाना राज्य के विधायक टी राजा सिंह ने इस समय चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यमुनोत्री धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर यमुनोत्री धाम में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। राजा सिंह ने ज्ञापन में कहा कि लगभग तीन वर्षों बाद पुनः यमुनोत्री धाम पहुंचने पर उन्हें अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री क्षेत्र अभी भी विकास के अभाव और उपेक्षा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घाट के पुनर्निर्माण के लिए सरकार द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.