देहरादून, अप्रैल 27 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं की कमी साफ दिखाई दे रही है। अच्छी संख्या में श्रद्धालुओं के यमुनोत्री धाम पहुंचने से जहां चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों और स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी है, तो वहीं दूसरी ओर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तीर्थ यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धाम में सुरक्षित स्नान घाट, पर्याप्त चेंजिंग रूम और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को कठिन परिस्थितियों में यमुना नदी में स्नान करना पड़ रहा है। महिलाओं सहित कई श्रद्धालुओं को खुले में कपड़े बदलने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं बैठने के लिए उचित स्थान न होने से लोग रेत, बजरी और पत्थरों के सहारे समय बिताने को विवश हैं।स्थानीय लोगों और पुरोहित समाज का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.