देहरादून, मई 8 -- बड़कोट। चारधाम यात्रा के प्रथम धाम श्री यमुनोत्री धाम के जानकी चट्टी एवं राम मंदिर क्षेत्र में कुछ ढाबों और होटलों में कथित रूप से मांसाहार एवं शराब परोसे जाने का मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर राम मंदिर के निकट एक ढाबे में मांस बनाने व परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार व स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर खुलेआम मीट-मांस बनाया जा रहा है तथा शराब भी परोसी जा रही है, जिससे धाम की धार्मिक गरिमा प्रभावित हो रही है।लोगों ने मांग की है कि जानकी चट्टी और राम मंदिर क्षेत्र के सभी होटल एवं ढाबों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.