यमुनोत्री तक बनेगा डबल लेन हाईवे, इन इलाकों में ली जाएगी जमीन; चारधाम यात्रा में आसानी होगी
देहरादून, जून 13 -- आने वाले समय में चारधाम की यात्रा आसान होने वाली है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला हरबर्टपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कालसी से आगे 29 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को अंतिम मंजूरी दे दी है।चारधाम यात्रा को मिलेगा लाभ कालसी के पास से इस हाईवे के 11वें किलोमीटर से 40 किलोमीटर तक के हिस्से को पहले चरण में डबल लेन किया जाना है। इसके लिए 6.473 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। केंद्र की अधिसूचना के बाद यह भूमि पूरी तरह से सरकार के अधीन हो गई है। इस हिस्से में निजी कृषि भूमि के साथ ही वन पंचायत, जंगल, नाले, बंजर भूमि के साथ-साथ पंचायती भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है। यमुनोत्री तक हाईवे के चौड़ीकरण का सीधा लाभ चारधाम यात्रा को मिलेगा। यह भी पढ़ें- पर्यटकों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.