मथुरा, अप्रैल 11 -- यमुना में हुए दर्दनाक हादसे के बीच जहां एक ओर मातम और दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ नाविकों की बहादुरी और मानवता की लोग तारीफ कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में यही नाविक कई श्रद्धालुओं के लिए जीवन रक्षक बनकर सामने आए। हादसे के दौरान जैसे ही नाव पलटी, यमुना में चीख-पुकार मच गई। ऐसे भयावह हालात में बिना अपनी जान की परवाह किए आसपास मौजूद नाविक तुरंत नदी में कूद पड़े और डूबते लोगों को बचाने में जुट गए। तेज धारा और गहराई के बावजूद उन्होंने एक-एक कर कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नाविकों ने अपनी नावों की मदद से भी राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। नाविकों की तत्परता और साहस के कारण कई श्रद्धालुओं की जान बचाई जा सकी। अगर वे समय रहते मदद के लिए आगे न आते, तो हादसा और भी भयावह रूप ले ...