नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यमुना नदी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय कुलदीप नैनवाल की धर्मपत्नी दीपा नैनवाल को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नौकरी प्रदान की गई। यह नियुक्ति पहले लिए गए निर्णय के अनुरूप आज संपन्न हुई, जिससे पीड़ित परिवार को स्थायी आजीविका और भविष्य का संबल मिल सके। यह कार्य विधि एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार संकट की घड़ी में केवल आश्वासन नहीं देती, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करती है। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ हम मजबूती से खड़े हैं और किसी भी मुसीबत में एक परिवार की तरह साथ देंगे। इससे पूर्व दिल्ली सरकार द्वारा पीड़ित परिवा...