मथुरा, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उनका देहरी पूजन कराया। दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को धर्मनगरी में हुए मोटरबोट हादसे में मृत श्रद्धालुओं के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और इसके लिए सरकार भी पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक कुमार और महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डिंपल ...