यमुना स्वच्छता अभियान आज
आगरा, जून 13 -- संस्कृति यूथ फाउंडेशन नगर निगम के सहयोग से 14 जून को हाथीघाट पर सुबह छह बजे अर्पण कलश स्थापना एवं यमुना स्वच्छता अभियान आयोजित करेगा। संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। हाथीघाट पर स्थापित अर्पण कलश में श्रद्धालु विसर्जन के बाद फूल-माला, पूजन सामग्री और प्रतिमा अवशेष सम्मानपूर्वक समर्पित कर सकेंगे। इसके साथ स्वयंसेवक और नागरिक यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, अन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता का संदेश देगा वाल्मीकि समाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.