प्रयागराज, नवम्बर 27 -- प्रयागराज। माघ मेला की तैयारी में लगे विभाग गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से घटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर कम से कम एक मीटर कम हो तो मेला की तैयारी कुछ गति पकड़े। दोनों का जलस्तर धीमी गति से कम भी हो रहा है, लेकिन गंगा में बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से मुश्किलर कम नहीं हो रही है। हरिद्वार बैराज से गंगा में डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया। बैराज से बुधवार को 11110 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि सोमवार को इसी बैराज से 5672 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हरिद्वार से छोड़ा गया बढ़ा पानी नरौरा, कानपुर बैराज होकर प्रयागराज पहुंचेगा तो यहां गंगा मेला की तैयारी में व्यवधान खड़ा कर सकती हैं। कानपुर बैराज से भी गंगा में लगातार तीसरे दिन 17943 छोड़ा गया। बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज आता रहेगा, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.