यमुना से कूदे युवक का शव दूसरे दिन बरामद
मथुरा, मई 25 -- थाना सदर अंतर्गत यमुना पुल पर बाइक खड़ी कर शनिवार सुबह यमुना में कूदे युवक का शव रविवार को पीएसी गोताखोर टीम ने बरामद कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चलें कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे लक्ष्मी नगर की ओर जाने वाले यमुना पुल पर बाइक खड़ी कर युवक कृष्ण कांत उर्फ कन्हैया निवासी केशव कुंज कालोनी, हाइवे ने यमुना पुल से यमुना में छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच दो स्टीमरों में आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता न चल सका। यह भी पढ़ें- पुल पर बाइक खड़ी कर युवक ने गंगा में लगाई छलांग बताते चलें कि इसको लेकर परिजनों ने आक्रोश जताते हुए रोड जाम करने का प्रयास किया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.