यमुना सिटी में सीवर शोधन संयंत्र तैयार
नोएडा, अक्टूबर 2 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) बनकर तैयार हो गया है। यह एसटीपी सेक्टर-29 में बनाया गया, जिसकी क्षमता 60 एमएलडी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि शोधित पानी का इस्तेमाल पार्कों की सिंचाई समेत अन्य गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जा सकेगा। इससे जहां सीवेज के वैज्ञानिक निस्तारण में मदद मिलेगी, वहीं उपचारित पानी का दोबारा उपयोग होने से ताजे पानी की मांग भी कम होगी। यमुना सिटी के विस्तार के साथ यह संयंत्र भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में भी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 35 से ज्यादा औद्योगिक इकाईयां संचालित हो रही हैं। साथ ही गौड़ यमुना सिटी समेत यीडा के सेक्टरों में भी लोगों ने आवास बना लिए हैं। क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.