नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने शुक्रवार को शहर में सभी प्रकार की संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 फीसदी तक की वृद्धि कर दी। इस प्रस्ताव के पारित होने से यमुना सिटी में मकान, दुकान और उद्योग के लिए भूखंड खरीदना और महंगा हो गया। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे। यहां मेडिकल डिवाइस पार्क समेत 30 से ज्यादा कंपनियों में उत्पादन भी शुरू हो गया है। लोगों ने एयरपोर्ट के संचालन से पहले ही मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। शहर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, सिंगापुर, जापानी, कोरियन और एआई सिटी समेत विभिन्न परियोजना आने से क्षेत्र में जमीनों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे...