नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता यमुना सिटी में सभी प्रकार की संपत्ति खरीदना महंगा होने की संभावना है। शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में संपत्तियों के नए दामों पर मंथन होगा। साथ ही 11 हजार करोड़ के बजट पर मुहर लगने की संभावना है।यमुना सिटी में एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के चलते घर और उद्योग लगाने की होड़ मची है। पिछले वर्ष मार्च 2025 में आयोजित 84वीं बोर्ड बैठक में सभी प्रकार की संपत्तियों की आवंटन दरों में 10 से लेकर 62 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। इस प्रस्ताव के पारित होने से यमुना सिटी में फ्लैट और मकान के साथ उद्योग लगाना भी महंगा हो गया था। वहीं, अब इसमें और ज्यादा वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद शहर में घर और उद्योग लगाना और भी ज्यादा महंगा हो जाएगा। हालांकि, कितने प्रतिशत की वृद्धि दर होगी, इसका न...