यमुना सिटी में बसाए जाएंगे 10 और नए सेक्टर, यीडा ने की लैंड बैंक बनाने की तैयारी
ग्रेटर नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा के पास यमुना सिटी में दस और नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इसके लिए लैंड बैंक बनाने की तैयारी कर ली है। इन सेक्टरों में जापानी, सिंगापुर सिटी समेत अन्य परियोजनाओं को जमीन दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने बताया कि शहर में वर्तमान में 52 सेक्टर विकसित किए जा चुके हैं। वहीं, 46 सेक्टर विकसित करने के लिए सर्विस मास्टर प्लान बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मास्टर प्लान-2041 के अनुसार पहले फेज में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर का करीब 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल विकसित किया जा रहा है। अब तक 35 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र का विकास हो चुका है। ऐसे में अब शहर को विस्तार देने के लिए यीडा 10 और सेक्टर विकसित करने के लिए भूमि खरीद शुरू करने जा रहा है। नए सेक्टरों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.