ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 22 -- यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अब हिमाचल प्रदेश में बनने वाला मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) लाने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने इस बारे में हिमाचल प्रदेश के फार्मास्युटिकल विभाग को पत्र लिखा है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि देश में चार मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की योजना है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क बनने में कई अड़चन आ रही हैं। ऐसे में वहां काम शुरू नहीं हो पाया है। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में हिमाचल प्रदेश के डिवाइस पार्क को समायोजित करने का प्रस्ताव रखा है। प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश के फार्मास्युटिकल पार्क को यमुना सिटी में समायोजित करने के लिए 100 करोड़ बजट की मांग की है। अधिकारी ने...