ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 29 -- यमुना सिटी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए पात्र निवेशकों को ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सोमवार को 93वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें मास्टर प्लान-2041 के तहत क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग गतिविधियों को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क योजना-2024 के अनुरूप पार्क विकसित करने और पात्र निवेशकों को ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।विकसित की जाएंगी आधुनिक सुविधाएं यीडा के मुताबिक, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क में माल के भंडारण, परिवहन और वितरण से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यमुना सिटी में लॉजिस्टिक्स से जुड़े ...