नोएडा, जून 29 -- - लैब निर्माण के लिए आठ कंपनियों ने आवेदन किया, पीपीपी मॉडल पर निर्माण होगा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में दक्षिण एशिया की पहली एक्रिडिएशन स्कीम फार कंफरमिटी असेसमेंट (आस्का) लैब स्थापित होगी। लैब का इस्तेमाल मेडिकल उपकरणों की जांच व प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) के लिए किया जाएगा। क्षेत्र में लैब निर्माण के लिए आठ कंपनियां आगे आई है। अगले महीने तक एक कंपनी को चयनित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी。

आस्का लैब की विशेषताएँ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) एसीईओ ने बताया कि किसी भी प्रकार के मेडिकल उपकरणों की जांच आस्का लैब में होती है। लैब में होने वाली जांच से उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन की क्षमता का पता चलता है। भारत में अभी यह लैब नहीं ...