यमुना सिटी में ट्रैफिक पार्क बनाने की तैयारी
नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना सिटी में ट्रैफिक पार्क बनाने की तैयारी है। इसके लिए जहांगीरपुर क्षेत्र में एक एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। पार्क का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारी ने बताया कि 20 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में ट्रैफिक पार्क का प्रस्ताव पास हुआ था। पार्क मैसर्स होंडा फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किया जाएगा। संस्था सीएसआर फंड से इसे तैयार करेगी। यीडा संस्था को निशुल्क भूमि का आवंटन करेगा। हालांकि, भूमि पर स्वामित्व यीडा का ही होगा। बोर्ड से डीपीआर को मंजूरी के बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.