यमुना सिटी में एनिमेशन पार्क विकसित करने की तैयारी
नोएडा, अगस्त 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के पास एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) पार्क विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए 100 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। इस परियोजना से क्षेत्र डिजिटल कंटेंट निर्माण और मनोरंजन उद्योग का प्रमुख केंद्र बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसी के पास एनिमेशन पार्क विकसित करने के लिए देश और विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों को निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। डिज्नी जैसी वैश्विक कंपनियों से भी इस परियोजना में रुचि लेने का आग्रह किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना में आधुनिक एनीमेशन स्टूडियो, वीएफएक्स लैब, गेम डेवलपमेंट सेंटर, डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन इकाइयां, प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.