नोएडा, मार्च 16 -- - पांच औद्योगिक सेक्टरों में 795 उद्यमियों को भूखंडों पर दिया गया कब्जा ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में एक वर्ष में 24 नए उद्योग शुरू हुए हैं। साथ ही करीब 795 नए आवंटियों को भूखंडों पर कब्जा दिया गया है। वहीं, अब दिसंबर 2026 तक यमुना सिटी में करीब 180 से ज्यादा उद्योग शुरू करने का लक्ष्य है, जिस दिशा में कंपनियों को भूमि दी जा रही है।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। व्यावसायिक उड़ान के लिए एयरोड्रम लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने से यहां देश विदेश के निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनी अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए भूमि प्राप्त कर चुकी और कई ...