नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शुभारंभ आज यानी शनिवार को हो जाएगा। इसको देखते हुए ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ बस-वे का काम तेज कर दिया गया है। इस समय जैतपुर से पाई गोलचक्कर तक काम चल रहा है। इस सड़क का विस्तार यमुना सिटी तक किया जाना है। बस-वे परियोजना का काम इस साल पूरा करने का लक्ष्य है। दरअसल ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहता है। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान शुरू होने के बाद इस पर वाहनों की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी। एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाना है। ऐसे में 130 मीटर सड़क के किनारे बस-वे का काम तेज कर दिया गया है। बस- वे के लिए 3-3 लेन नई सड़क बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.