नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के पांच औद्योगिक पार्कों में कुल 142 भूखंड खाली पड़े हैं। इन्हें विकसित करने के लिए वर्षों पुराने इन पार्कों की करीब 137 एकड़ भूमि पर यीडा अबतक कब्जा ही प्राप्त नहीं कर सका है, जिनसे इनके पूरी तरह संचालन में देरी का आशंका है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सीईओ आरके सिंह ने बताया कि शहर में मेडिकल डिवाइस पार्क, हस्तशिल्प, टॉय, अपैरल व एमएसएमई पार्क विकसित किए जा रहे हैं। यह पांचों पार्क सेक्टर-28, 29 व 33 में कुल 1036 एकड़ में विकसित हो रहे हैं, जिनमें कुल 1238 भूखंड हैं, जिनमें से कुल 1080 भूखंड का आवंटन भी हो चुका है। हालांकि सभी पार्क में सिर्फ 683 भूखंडों की ही रजिस्ट्री हो पाई है, जबकि 142 भूखंड ऐसे हैं, जो जमीन के अभाव में खाली पड़े हैं। प्राधिकरण वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.