यमुना सिटी की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए यहां बनेगा शानदार एंट्री गेट, फाइनल हुई लोकेशन
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 17 -- यमुना सिटी का नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी है। प्रवेश द्वार यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी रोड पर सात किलोमीटर माइलस्टोन पर बनेगा। प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए यहां फव्वारे, परगोला, लैंडस्केपिंग समेत कई सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए शहर में अब तक कोई प्रसिद्ध प्रवेश द्वार या फिर खास इमारत नहीं है। ऐसे में शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए इसके प्रवेश द्वार का डिजाइन तैयार कराया जाएगा। अगले सप्ताह तक इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) भी जारी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- NCR में बनेगा गंभीर रोगों के इलाज को राष्ट्रीय संस्थान, IC...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.