धनबाद, मई 12 -- झरिया शहर के मानबाद स्थित पार्टी कार्यालय में भगवान दास की अध्यक्षता और रामकृष्ण पासवान की देखरेख में माकपा झरिया लोकल कमेटी की बैठक हुई। इसमें 13 जून को लोदना दुर्गा मंदिर क्लब में यमुना सहाय स्मृति दिवस को 'संकल्प सभा' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। तैयारी के लिए गठित स्वागत समिति में अध्यक्ष धर्मेंद्र राय, सचिव भगवान दास, कोषाध्यक्ष अवधेश पासवान और संरक्षक शिव बालक पासवान व शिवकुमार सिंह चुने गए। सदस्यों में नौशाद अंसारी, जितेंद्र निषाद, रामवृक्ष धारी, विनोद पासवान, प्रजा पासवान, सुरेश पासवान, नीरज पासवान, सुनील पासवान, आनंदी पासवान, हीरा पासवान, जियाउर रहमान, बलविंदर सिंह, दुकालू दास, मोहन भुइंया, गोपाल लाल, नारायण चक्रवर्ती, हरे कृष्णा निषाद, शंकर पासवान, भोला माली, विनोद धारी और धर्मराज धारी शामिल हैं।

हिंदी ह...