धनबाद, अक्टूबर 4 -- यमुना सहाय मेमोरियल सोसाइटी स्मृति भवन लोदना में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से यमुना सहाय की जयंती मनाई गई। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता और लोदना सचिव शिवकुमार सिंह ने कहा कि यमुना सहाय छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान व महिलाओं के सर्वमान्य नेता थे। वे बीसीकेयू के संस्थापक व केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे तथा आजीवन मजदूरों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष किया। मौके पर सुरेंद्र पासवान, यदु पासवान, मधुसूदन बनर्जी, कुंदन पासवान, रामनरेश कुमार, अजीत बावड़ी, राजेश, संदीप और मनोज निषाद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...