नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यमुना को वर्ष 2028 तक साफ करने की दिशा में दिल्ली सरकार द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। इस क्रम में दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा गाद निकालने वाली 38 मशीनें खरीदी जाएंगी। अगले दो वर्षों में यह मशीनें खरीदी जाएंगी जिनके माध्यम से दिल्ली के बड़े नालों एवं यमुना की सफाई को बेहतर तरीके से किया जा सके। जानकारी के अनुसार दिल्ली में सरकार बनने के बाद से यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने से लेकर नालों को टैप करने का काम शामिल है। लेकिन इसके साथ ही यमुना एवं नालों की सफाई बेहतर ढंग से करने पर जोर दिया जा रहा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार यमुना को जल्द स्वच्छ बनाने के लिए सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.