उरई, अप्रैल 23 -- कालपी। संवाददाता नगर में लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई, जब सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना के लिए भूमि का चयन कर लिया गया। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी कालपी के नेतृत्व में संपन्न कराई गई, जिससे परियोजना को अब धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब तक कालपी नगर का दूषित जल रायढ़ गांव के पास नालों के माध्यम से सीधे यमुना में प्रवाहित हो रहा था। इसके साथ ही हाथ कागज उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक युक्त अपशिष्ट भी नदी में पहुंचकर प्रदूषण की गंभीर स्थिति उत्पन्न कर रहा था। यह भी पढ़ें- यमुना को प्रदूषित होने से बचाने की तैयारी इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित इकाइयों और नगर पालिका परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.